logo

बदायूं डबर मर्डर मिस्ट्री : एनकाउंटर में मारे गये हत्यारे साजिद की मां ने पुलिस को क्या बताया जानिए!

FIRING185.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बदायूं डबर मर्डर मिस्ट्री केस ने पुलिस के सामने कई सामने कई ऐसे सवाल खड़े कर दिये हैं, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। वहीं, एनकाउंटर में मारे गये हत्यारे साजिद की मां ने पुलिस को बताया है कि साजिद की पीड़ित परिवार से कोई दुश्मनी नहीं थी। यहां तक कि हत्या वाले दिन साजिद ने दोनों बच्चों आयुष और अहान की मां से 5000 रूपये भी उधार मांगे। बच्चों की मां ने साजिद के ये रकम दी भी। पुलिस ने कहा है कि एनकाउंटर के समय साजिद के पास एक देसी बंदूक भी थी। तब ये सवाल उठता है कि बच्चों की हत्या धारदार हथियार से क्यों की गयी। 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, कल यानी मंगलवार की देर शाम सिविल लाइंस थाना इलाके में साजिद नाम के शख्स ने दो बच्चों आयुष और अहान की हत्या धारदार हथियार से कर दी। दोनों बच्चे उसकी दुकान के सामने रहने वाले विनोद सिंह के थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे उस वक्त छत पर खेल रहे थे। दोनों बच्चों की आयु 12 और 6 साल के बीच है। घटना से कुछ देर पहले साजिद ने बच्चों की मां से 5000 रूपये बतौर कर्ज भी लिये। साथ ही कहा कि वो छत पर जाना चाहता है क्योंकि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। छत पर उसकी नजर दोनों बच्चों पर पड़ी औऱ उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस की इस थ्योरी पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

साजिद का भाई जावेद कब पहुंचा घटना स्थल पर 

इधर, एक और जानकारी के मुताबिक साजिद का भाई जावेद भी वारदात के समय वहां मौजूद था। यहां तक कहा जा रहा है कि साजिद का भाई जावेद उस समय घर के दरवाजे पर इस बात की निगरानी कर रहा था कि घर की छत पर कोई औऱ न आ जाये। बच्चों की हत्या के बाद वो फरार हो गया। इस बीच पीड़ित परिवार ने बताया कि हत्यारे साजिद को उन्होंने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस बीच जावेद कहां था, इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं है। पुलिस को इस मामले में अपना पक्ष साफ करने की जरूरत है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn